भले ही आज बैंकिंग क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हो गए हैं, लेकिन अगर कुछ समय पहले पीछे जाएंगे तो आपको दिखेगा कि पहले अगर किसी को पैसे भेजने होते थे तो इसके लिए बैंक जाना ही पड़ता था। पहले बैंक जाओ पैसों की स्लिप भरो और तब जाकर कहीं सामने वाले व्यक्ति के बैंक खाते में पैसे पहुंच पाते थे। लेकिन अब ये सब ऑनलाइन हो गया है और मोबाइल पर एक क्लिक के जरिए आप किसी को भी पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। इस डिजिटली दौर में पैसे भेजना जितना आसान हो गया है, उतना ही हमें कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि हमारी एक छोटी सी गलती किसी गलत खाते में पैसे ट्रांसफर करवा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि जब आप ऑनलाइन किसी को पैसे ट्रांसफर करें, तो किन बातों का ध्यान रखें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...