फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: केरल की इन खूबसूरत जगहों पर आईआरसीटीसी करा रहा सैर, इतना है किराया मिल रही ये शानदार सुविधाएं

Tue, 01 Oct 2024 07:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर आप किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको खूबसूरत केरल में घूमने का मौका मिल रहा है। केरल की गिनती भारत के खूबसूरत राज्यों में की जाती है। यहां घूमने के लिए आपको कई शानदार जगहें मिलेंगी। यहां के हरी भरी वादियां और नीले पानी के समुद्र तट केरल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। मुन्नार के हरे भरे चाय के बगान और पहाड़ों के कहने ही क्या? यही नहीं केरल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के केरल टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आईआरसीटीसी के इस केरल टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम MESMERIZING KERALA है। इसका पैकेज कोड SEH047 है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मुन्नार / थेक्कडी / अल्लेप्पी / तिरुवनंतपुरम / कोच्चि घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 6 अक्तूबर 2024 को कोच्ची से हो रही है। 

4 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
आईआरसीटीसी का यह एक कैब टूर पैकेज है। इसमें आपको केरल की इन खूबसूरत जगहों पर कैब के माध्यम से घुमाया जाएगा। यात्रा करते समय आपको किसी भी तरह की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने के लिए होटल की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Kerala Tour Package - फोटो : AdobeStock
अगर बात किराये की करें तो अकेले सफर करने पर आपको 62,145 रुपये किराया देना है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 32,300 रुपये है। तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 25,050 रुपये किराया देना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें