फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple: सेब खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें स्वादिष्ट सेब का चुनाव करने का सही तरीका

Tue, 23 Sep 2025 04:30 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गलत सेब खरीदते हैं तो उसमें न तो स्वाद अच्छा मिलेगा और न ही पोषण। इसमें आपके पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं और चीज भी अच्छी नहीं मिलती है। इस कारण सेब खरीदने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
सेब - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सेब का सेवन करने से सेहत अच्छी रहती है। इसे सेहत के साथ-साथ ताजगी के प्रतीक के तौर पर भी देखा जाता है। इसी वजह से कई लोग नियमित सेब का सेवन करते हैं। नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। व्रत के दौरान भी कई लोग सेब का सेवन करते हैं। वहीं कई बार देखने को मिलता है कि जब बाजार में सेब खरीदने के लिए हम जाते हैं, उस दौरान जल्दबाजी या आकर्षक दिखावे के चक्कर में आकर गलत सेब का चुनाव कर बैठते हैं।

अगर आप गलत सेब खरीदते हैं तो उसमें न तो स्वाद अच्छा मिलेगा और न ही पोषण। इसमें आपके पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं और चीज भी अच्छी नहीं मिलती है। इस कारण सेब खरीदने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप दुकान पर अच्छे सेब का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सेब - फोटो : Freepik.com
सेब को खरीदने से पहले उसका आकार देखें। आप जब भी बाजार में सेब खरीदने जाएं उस दौरान हल्के या नॉर्मल साइज के सेब का ही चयन करें। ज्यादा बड़े आकार या वजन वाला सेब अंदर से खराब हो सकता है। 

GST New Rates: जीएसटी की नई दरें कल से होंगी लागू, जानें एसी, टीवी, बाइक, कार की कीमत कितनी हो जाएंगी सस्ती
विज्ञापन

3 of 5
सेब - फोटो : Freepik.com
बाजार में लाल और हल्के पीले या हरे रंग के सेब मिलते हैं। कई बार लोग सेब के एकदम लाल रंग को देखकर उसे खरीद लेते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि हल्का लाल और हरे रंग का सेब मीठा और स्वादिष्ट हो सकता है। वहीं अगर सेब का रंग अधिक हरा है तो वह कच्चा हो सकता है। इस कारण उसका स्वाद खट्टा होगा। 

House Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नया घर? फ्रॉड और जालसाजी से बचने के लिए जरूर जान लें ये बातें

4 of 5
सेब - फोटो : Freepik.com
मीठे या ताजे सेब की पहचान आप उसको देखकर भी कर सकते हैं। वे सेब जिसमें लाल रंग की धारियां होती हैं वे मीठे और स्वादिष्ट होते हैं। इस कारण आपको सेब खरीदते समय उसकी धारियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 

ABY: आयुष्मान कार्ड दिखाने के बावजूद अस्पताल इलाज करने के लिए मांग रहा पैसे, तो यहां करें शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेब - फोटो : Freepik.com
सेब मीठा है या नहीं इस बारे में आप उसकी खुशबू से भी पता कर सकते हैं। मीठे सेब से एक अलग तरह की मिठास की खुशबू आती है। इस कारण आप सेब की महक से उसके ताजेपन और स्वादिष्ट होने की पहचान कर सकते हैं। 

CIBIL Score: सिबिल स्कोर हो गया है खराब, तो इन तरीकों से कर सकते हैं सुधार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें