फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar New App: क्या आधार के नए एप से घर बैठे बदल पाएंगे मोबाइल नंबर या नहीं? यहां जानें

Tue, 23 Sep 2025 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Ke New App Se Mobile Number Change Kar Payenge: आधार कार्ड का जल्द नया एप आने वाला है जिसके जरिए कई काम घर बैठे ही हो जाएंगे, लेकिन क्या मोबाइल नंबर घर बैठे बदल पाएंगे या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
क्या आधार कार्ड की नई एप से मोबाइल नंबर बदल सकेंगे? - फोटो : Adobe Stock
Aadhaar Card New App Mobile Number Link Process: कई जरूरी दस्तावेज ऐसे होते हैं जिनके न होने पर कई तरह के काम अटक सकते हैं। इसमें सरकारी और गैर-सरकारी काम दोनों शामिल हैं। इसी क्रम में एक दस्तावेज है आपका आधार कार्ड जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाता है। 

मौजूदा समय में आधार कार्ड में अगर कोई चीज अपडेट करवानी है तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है या कुछ काम आप m-Aadhaar एप से भी करवा सकते हैं, लेकिन आप इस एप से अपने आधार कार्ड के लिंक मोबाइल नंबर को बदल नहीं सकते यानी कोई नया मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कर सकते। पर क्या ऐसा आप जल्द आने वाले आधार कार्ड के नए एप से कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या आधार कार्ड की नई एप से मोबाइल नंबर बदल सकेंगे? - फोटो : Adobe Stock
अभी कैसे होता है मोबाइल नंबर अपडेट?
  • मौजूदा समय में अगर आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना है तो इसके लिए आपको अपन नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होता है
  • यहां पर आपको करेक्शन फॉर्म भरना होता है और फिर आपके बायोमेट्रिक लेकर सत्यापन किया जाता है
  • फिर जांच सही पाए जाने के बाद ही आपके आधार से नया मोबाइल नंबर लिंक किया जाता है, जो कुछ दिनों के भीतर अपडेट होता है
विज्ञापन

3 of 5
क्या आधार कार्ड की नई एप से मोबाइल नंबर बदल सकेंगे? - फोटो : Adobe Stock
कब आ सकता है आधार का नया एप?
  • आधार से जुड़े अगर कोई काम करवाने हैं, जैसे, एड्रेस अपडेट करवाना है या आधार डाउनलोड करना है या फिर पीवीसी आधार कार्ड डाउनलोड करना है आदि। ये काम मौजूदा समय में यूआईडीएआई द्वारा चलाई जा रही m-Aadhaar एप से होता है। पर कई काम अब भी ऐसे हैं जो इस एप में नहीं हो पाते।

4 of 5
क्या आधार कार्ड की नई एप से मोबाइल नंबर बदल सकेंगे? - फोटो : Amar Ujala
  • इसलिए यूआईडीएआई जल्द ही नया एप लाने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक, यूआईडीएआई द्वारा नए एप की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है और ये जल्द ही इसी साल दिसंबर महीने तक लॉन्च हो सकता है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आधार कार्ड की नई एप से मोबाइल नंबर बदल सकेंगे? - फोटो : Adobe Stock
क्या मोबाइल नंबर कर पाएंगे अपडेट?
  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि मोबाइल नंबर आप इस नए एप से घर बैठे अपडेट कर पाएंगे, तो मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं हो पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आधार से मोबाइल नंबर लिंक करना एक सेंसटिव मामला है। इसलिए ऑथेंटिकेशन को पूरा करने के लिए सेंटर जाना होगा और इसके बाद ही आधार से लिंक मोबाइल को बदला जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें