साल 2025 आधार प्रणाली के लिए कई महत्वपूर्ण बदलावों से भरा रहा। इस साल आधार कार्ड से जुड़े कई प्रमुख बदलाव लागू हुए। आधार से जुड़ी सेवाओं में किए गए बदलावों का असर देश के करोड़ों नागरिकों पर पड़ा है। इस साल आधार से जुड़ी डिजिटल पहचान को सुरक्षित बनाने तथा सेवाओं की पहुंच को सुविधाजनक करने के उद्देश्य से सरकार ने आधार कार्ड से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और तकनीक में कई तरह के अपग्रेडेशन किए।
इसके अलावा इस वर्ष आधार अपडेट करने की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई। यूआईडीएआई ने आधार एप को भी लॉन्च किया। इन बदलावों को लागू करने का उद्देश्य आधार सेवा को सुविधाजनक और उपयोगी बनाना है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं साल 2025 में आधार कार्ड से जुड़े क्या क्या बड़े बदलाव लागू हुए?