फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension: अटल पेंशन योजना में हर महीने अधिकतम कितनी पेंशन मिल सकती है? यहां जानें स्कीम के बारे में

Tue, 30 Dec 2025 05:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Mein Kitni Pension Milti Hai: अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत योजना से जुड़े लोगों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Scheme Pension Plan: क्या आपने अपने भविष्य के लिए बचत की है या आप कर रहे हैं? तो शायद आप कहेंगे हां, क्योंकि लगभग हर कोई चाहता है कि बुढ़ापे में उसको आर्थिक रूप से दिक्कत न हो। इसके लिए लोग अलग-अलग तरीकों से बचत करते हैं जो सही और जरूरी भी है। बैंक में पैसे रखने से लेकर एफडी करवाने और शेयर मार्केट में तक लोग पैसे लगाते हैं आदि।

पर अगर आपके पास अधिक पैसे नहीं हैं और आप छोटा-छोटा निवेश करके बुढ़ापे में हर महीने पेंशन प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप अटल पेंशन योजना से जुड़कर ये लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने पेंशन दी जाती है। पर क्या आप जानते हैं आपको हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है? योजना में पेंशन प्लान क्या हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस अटल पेंशन योजना के तहत हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले योजना को समझ लेते हैं
  • दरअसल, अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है और ये एक निवेश योजना है। इसमें आपको पहले निवेश करना होता है और फिर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने पेंशन मिलती है। जान लें इस योजना में आपको अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है। जिन लोगों की उम्र 18 से 40 साल के बीच होती है सिर्फ वे ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इस योजना में कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कितनी पेंशन मिल सकती है?
  • अगर आप अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं और आपको ये जानना है कि आपको कितनी पेंशन हर महीने मिल सकती है, तो आपको 60 साल की उम्र के बाद उतनी ही पेंशन हर महीने मिलेगी जो आप प्लान चुनेंगे। इस योजना में आपको 1000, 2000, 3000, 4000 और 5000 रुपये महीने के पेंशन प्लान मिलते हैं। अब आप जो प्लान चुनेंगे आपको उसी के हिसाब से हर महीने पेंशन मिलेगी।

4 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कितनी उम्र में कितनी पेंशन?
  • अटल पेंशन योजना के तहत आपको अपनी उम्र के हिसाब से निवेश करना होता है जिसकी लिमिट 18 से 40 साल के बीच है। ऐसे में अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये निवेश करने होते हैं
  • इसी तरह 30 साल की उम्र में अगर योजना से जुड़ते हैं तो हर महीने 577 रुपये का प्रीमियम भरकर 5000 रुपये की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे जुड़ सकते हैं योजना से
  • आप अगर अटल पेंशन योजना से जुड़ना चाहते हैं तो अपने बैंक की ब्रांच में जाएं
  • यहां पर संबंधित बैंक अधिकारी से मिलें और फिर वो आपकी केवाईसी करेंगे
  • केवाईसी के बाद आपको पेंशन प्लान चुनना होता है और इसके बाद आपके बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • फिर हर महीने आपके लिंक बैंक खाते से प्रीमियम के पैसे कट जाते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें