फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Gas Booking: आप व्हाट्सएप से भी कर सकते हैं गैस सिलेंडर की बुकिंग, जानिए क्या है तरीका

Tue, 11 Apr 2023 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to book gas cylinder on WhatsApp - फोटो : i stock
How to book gas cylinder on WhatsApp: इंटरनेट और मोबाइल रिवॉल्यूशन आने के बाद अब हम डिजिटल दुनिया में कदम रख चुके हैं। ऐसे में आज के समय कई कार्य अब डिजिटल होते जा रहे हैं। इस कारण हमारे कई काम काफी आसान हो गए हैं। हाल ही में पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बेहद ही खास सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा के अंतर्गत आप अपने गैस सिलेंडर की बुकिंग व्हाट्सएप की मदद से कर सकेंगे। व्हाट्सएप के जरिए गैस सिलेंडर को बुक करना काफी आसान है।

इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। हालांकि, कई लोग अभी भी फोन कॉल की मदद से गैस सिलेंडर की बुकिंग करते हैं। गैस सिलेंडर बुकिंग की यह प्रक्रिया ज्यादा मुश्किल नहीं है। वहीं अब आप व्हाट्सएप के जरिए भी एलपीजी गैस सिलेंडर को बुक कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
How to book gas cylinder on WhatsApp - फोटो : istock
आप व्हाट्सएप पर इंडेन, एचपी और भारत गैस की बुकिंग ही कर सकते हैं। अगर आप किन्हीं दूसरी गैस कंपनियों के ग्राहक हैं। ऐसे में आप इस सेवा का लाभ नहीं उठा पाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
How to book gas cylinder on WhatsApp - फोटो : istock

इंडेन

अगर आप इंडेन गैस के कस्टमर हैं। ऐसे में आपको पहले इस नंबर 7588888824 को मोबाइल में सेव करना है। इसके बाद आपको Book या Reffill लिखकर मैसेज भेजना है। इस दौरान आपको मैसेज में बुकिंग की तारीख भी लिखनी होगी। इसके अलावा आप यहां से ऑर्डर नंबर के जरिए अपनी गैस बुकिंग के स्टेटस को भी चेक कर सकते हैं।  

4 of 5
How to book gas cylinder on WhatsApp - फोटो : istock

भारत गैस

अगर आप भारत गैस के ग्राहक हैं। ऐसे में आप इस नंबर 1800224344 पर मैसेज भेजकर गैस की बुकिंग कर सकते हैं। हालांकि, गैस की बुकिंग करने के लिए आपको पहले इस नंबर को सेव करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to book gas cylinder on WhatsApp - फोटो : istock

एचपी गैस की बुकिंग

वहीं अगर आप एचपी गैस के ग्राहक हैं। ऐसे में आप 9222201122 नंबर को सेव करके व्हाट्सएप के जरिए अपनी गैस बुकिंग कर सकते हैं। गैस बुकिंग का यह प्रक्रिया काफी आसान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें