फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर, जल्द से जल्द कर लें यह जरूरी काम

Tue, 02 Apr 2024 12:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने Central Government Health Scheme यानी CGHS बेनिफिशियरी आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट से लिंक करना जरूरी कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपनी एक प्रेस रिलीज में इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि लाभार्थियों को अपनी CGHS बेनिफिशियरी आईडी को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट से 30 दिनों के भीतर लिंक जरूर कर लेना चाहिए। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत केंद्र सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के माध्यम से भारत सरकार देश के गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
देश में आज भी ऐसे गरीब लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज ठीक ढंग से नहीं करा पाते हैं। ऐसे में कई बार इन गंभीर बीमारियों के कारण लोगों की मृत्यु तक हो जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। देशभर में कई लोग आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठा रहे हैं।

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी भारत सरकार की इस स्कीम में अपना आवेदन करना चाहते हैं। ऐसे में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Istock
आवेदन के लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। वहां एजेंट आपकी पात्रता की जांच करके स्कीम में आवेदन कर देगा। 

PM Kisan Yojana: ऐसे करें पीएम किसान योजना में आवेदन, आपके खाते में भी आएगी 17वीं किस्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें