फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Life Hacks: कपड़ों पर लगे जिद्दी से जिद्दी दाग भी होंगे गायब, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

Mon, 22 Aug 2022 12:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Remove Deep Stain From Clothes - फोटो : Istock
How to Remove Deep Stain From Clothes: अक्सर खाना खाते समय या किन्हीं अन्य कारणों से हमारे कपड़ों पर जिद्दी दाग लग जाते हैं। इन जिद्दी दागों को हटाने के लिए हम कई उपायों को अपनाते हैं। उसके बाद भी वे ज्यों के त्यों बने रहते हैं। इन दागों के लगने की वजह से हमारे कपड़ों का लुक पूरी तरह खराब हो जाता है। हम उन्हें पहनकर कहीं बाहर भी नहीं जा पाते हैं। ऐसे में उस कपड़े की उपयोगिता हमारे लिए काफी कम हो जाती है। इस कारण मजबूरन लोगों को उन कपड़ों को पोछा या किसी और दूसरे कामों के लिए इस्तेमाल करना पड़ता है। अगर आपके कपड़ों पर भी किसी प्रकार का जिद्दी दाग लग गया है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अमल में लाकर आप अपने कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को हटा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
How to Remove Deep Stain From Clothes - फोटो : Istock

बेकिंग सोडा साबित हो सकता है एक अच्छा विकल्प

कपड़ों पर लगे जिद्दी दागों को हटाने के लिए बेकिंग सोडा एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच बेकिंग सोडा और एक चम्मच पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How to Remove Deep Stain From Clothes - फोटो : Istock
इसके बाद पेस्ट को दाग के ऊपर लगाना है। अब आपको एक ब्रश लेकर पेस्ट को उस दाग के ऊपर धीरे-धीरे रगड़ना है। इस आसान तरीके से आप कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग को हटा सकते हैं। 

4 of 5
How to Remove Deep Stain From Clothes - फोटो : Istock

नींबू

जिद्दी दागों को हटाने में नींबू भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। नींबू एक अच्छे क्लीनिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है। अगर आपके कपड़ों पर सब्जी या किसी प्रकार का दूसरा दाग लगा है। ऐसे में आपको उसके ऊपर नींबू रस की बूंदों को डालना है। इसके बाद आपको हल्के-हल्के ब्रश की मदद से उसको साफ करना होगा। इस तरह आप नींबू की सहायता से भी जिद्दी दाग को हटा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Remove Deep Stain From Clothes - फोटो : Istock

टूथपेस्ट

आप टूथपेस्ट की सहायता से भी कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको दाग लगी जगह पर टूथपेस्ट लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ना है। इसे करने के बाद आपको ब्रश की मदद से दाग को साफ करना है। इससे आप अपने कपड़ों को आसानी से साफ कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें