फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की यह स्कीम है शानदार, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलेगी हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन

Tue, 02 Jul 2024 12:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
LIC Saral Pension Plan: रिटायरमेंट के बाद के जीवन में लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करने लगती हैं। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं तो आज हम आपको एलआईसी की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम सरल पेंशन प्लान है। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आप केवल एक बार निवेश करके जीवनभर पेंशन का लाभ ले सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। यह स्कीम निवेश के लिहाज से पूरी तरह सुरक्षित है। एलआईसी के इस प्लान में आप एक बार निवेश करके अपने और अपने परिवार को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी सरल पेंशन प्लान के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
इस स्कीम में इन्वेस्ट करने के लिए आपकी आयु कम से कम 40 साल होनी जरूरी है। वहीं इस स्कीम में अधिकतम 80 साल की उम्र तक निवेश किया जा सकता है। एलआईसी सरल पेंशन प्लान में आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर एन्यूटी को खरीद सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
आपके द्वारा खरीदी गई एन्यूटी के आधार पर ही स्कीम की न्यूनतम खरीद रकम को तय किया जाता है। इस स्कीम में निवेश की रकम को लेकर किसी प्रकार की कोई सीमा तय नहीं की गई है। आप जितना चाहें उतना इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: अभी भी खाते में आ सकते हैं 17वीं किस्त के पैसे, तुरंत कराएं ये काम

4 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
अगर आप एलाआईसी के सरल पेंशन प्लान में 42 साल की उम्र में एकसाथ 30 लाख रुपये निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 12,380 रुपये की पेंशन मिलेगी। इस पेंशन का लाभ आपको जीवनभर मिलेगा। 

Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Saral Pension Plan - फोटो : Istock
एलआईसी के सरल पेंशन प्लान में आपको डेथ बेनिफिट भी मिलता है। अगर दुर्भाग्यवश पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को पॉलिसी में इन्वेस्ट किए गए पूरे पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें