फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Jeevan Umang Policy: मात्र दस हजार रुपये की बचत करने के बाद पूरे जीवनभर मिलेगी पेंशन, जानिए क्या है स्कीम

Wed, 05 Jun 2024 01:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Umang Policy - फोटो : istock
LIC Jeevan Umang Policy: देश में एलआईसी महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों आदि विभिन्न वर्गों के लिए कई शानदार निवेश योजनाओं का संचालन कर रही है। कई लोग एलआईसी को एक भरोसेमंद निवेश के विकल्प के रूप में देखते हैं। इस कारण देश में एलआईसी की कई निवेश योजनाएं काफी लोकप्रिय हैं। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से किसी शानदार योजना में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन उमंग पॉलिसी है। एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करके आप अपने रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको जीवन बीमा का भी लाभ मिलता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Umang Policy - फोटो : Istock
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी में अगर आप हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 15 सालों तक करते हैं, तो प्रीमियम के भुगतान की तारीख खत्म होने के बाद आपको पेंशन का लाभ मिलने लगेगा। इस पेंशन का लाभ आपको पूरे जीवनभर मिलेगा। 

Google AI Course: गूगल ने शुरू किया मुफ्त एआई कोर्स, सिखाई जाएंगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी ये चीजें
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Umang Policy - फोटो : Istock
इस तरह आप एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी में निवेश करके अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको नियमित पेंशन के साथ जीवन बीमा का लाभ भी मिलता है। 

Investment Tips: बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़ें, उनकी मेडिकल पढ़ाई के लिए ऐसे मिल सकते हैं 69.7 लाख

4 of 5
LIC Jeevan Umang Policy - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करने के बाद पॉलिसी होल्डर को एश्योर्ड सम का लाभ भी मिलता है। यही नहीं अगर आपको भविष्य में कभी लोन की जरूरत होती है, तो आप एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी के आधार पर लोन भी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Umang Policy - फोटो : Istock
इस स्कीम में आप प्रीमियम का भुगतान 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 सालों के लिए कर सकते हैं। एलआईसी जीवन उमंग प्लान में 90 दिनों की उम्र से लेकर 55 साल तक के लोग निवेश कर सकते हैं।

जानना जरूरी: ट्रेन में करते हैं सफर, तो जरूर पता होने चाहिए ये नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें