फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC: एलआईसी की शानदार योजना, मात्र 296 रुपये की बचत करके इकट्ठा कर सकते हैं 60 लाख, जानिए कैसे

Wed, 18 Oct 2023 03:04 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
lic new - फोटो : istock
LIC: देश में एलआईसी विभिन्न स्कीमों का संचालन कर रहा है। इन स्कीम्स की शुरुआत विभिन्न आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए की गई है। देश में ज्यादातर लोग एलआईसी को सुरक्षित और भरोसेमेंद निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादातर लोगों की पहली पसंद एलआईसी की निवेश योजनाएं ही होती हैं। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करके अच्छा खासा फंड करना करना चाहते हैं, तो आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन लाभ योजना है। इस स्कीम में आप छोटी-छोटी बचत करके मैच्योरिटी के समय अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम में आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
lic new - फोटो : istock
एलआईसी जीवन लाभ एक नॉन लिंक योजना है। इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें पॉलिसी होल्डर को लाइफ कवरेज के साथ सेविंग करने का भी मौका मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको मैच्योरिटी के समय लंपसम राशि मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
money new - फोटो : istock
इस स्कीम में बीमा अवधि के समय अगर पॉलिसी होल्डर की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में एलआईसी उस व्यक्ति के परिवार को सम एश्योर्ड देता है।  

Air Purifier: बढ़ रहा प्रदूषण, साफ हवा पाने के लिए खरीदें यह एयर प्यूरीफायर डिवाइस, सिर्फ इतनी है कीमत

4 of 5
money new - फोटो : istock
अगर आप भी इस स्कीम में 296 रुपये की बचत करके 60 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
money new - फोटो : istock
मान लीजिए आपकी उम्र 25 साल की है और आप अगर 25 सालों के लिए एलआईसी के जीवन लाभ योजना को खरीदते हैं। ऐसे में आपको हर दिन 296 रुपये की बचत करनी होगी। इस स्थिति में आप हर महीने 8,893 रुपए इकट्ठा कर सकेंगे। वहीं साल में यह राशि 1,04,497 रुपए होगी। आपको यह राशि जीवन लाभ योजना में निवेश करनी होगी। ऐसे में आप मैच्योरिटी के समय 60 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें