फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC की यह स्कीम आपको दिलाएगी हर महीने 16 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है योजना और क्या मिल रहे फायदे

Sun, 01 Oct 2023 01:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Akshay Plan - फोटो : istock
LIC Jeevan Akshay Plan: देश में कई लोग एलआईसी को एक सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देखते हैं। इसी वजह से किन्हीं और स्कीम्स में निवेश करने की बजाए कई लोग एलआईसी की योजनाओं में निवेश करना पसंद करते हैं। एलआईसी कई तरह की स्कीम्स का संचालन करती है। यहां आप बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने से लेकर अपनी रिटायरमेंट की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए भी निवेश शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी जीवन अक्षय पॉलिसी है। अगर आप अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं। इस स्थिति में आप एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी में निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिल रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Akshay Plan - फोटो : istock
एलआईसी का जीवन अक्षय प्लान एक खास तरह की सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है। इसमें आपको एक बार ही अपने पैसों का निवेश करना होता है। इस स्कीम के अंतर्गत पॉलिसी शुरू होने के बाद से आपको पेआउट मिलने लगता है। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Akshay Plan - फोटो : istock
एलआईसी के जीवन अक्षय प्लान की खास बात यह है कि इसमें आप जितना ज्यादा निवेश करते हैं। उतनी ही अधिक पेंशन मिलती है। इस स्कीम में आप न्यूनतम 1 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं निवेश करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 30 साल होनी चाहिए। 

PM Kisan Yojana: इस दिन सरकार जारी कर सकती है 15वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

4 of 5
LIC Jeevan Akshay Plan - फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम में 35 लाख रुपये का निवेश करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 16,479 रुपये की पेंशन मिलेगी। तिमाही आधार पर पेंशन की राशि 49,744 रुपये है। वहीं छमाही आधार पर पेंशन की यह राशि 1,00,275 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Akshay Plan - फोटो : istock
इसके अलावा सालाना आधार पर आपको 2,03,700 रुपये मिलेंगे। निवेश के लिहाज से यह स्कीम काफी सुरक्षित है। इस कारण देश में कई लोग एलआईसी की इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें