LIC IPO kya hai: एलआईसी भारत की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसकी गिनती दुनिया की बड़ी इंश्योरेंस प्रोवाइडर कंपनियों में की जाती है। वर्तमान समय में एलआईसी के पास 13.5 लाख से भी ज्यादा एजेंट हैं। भारत में बड़े स्तर पर लोग निवेश के लिए एलआईसी की स्कीम्स का चयन करते हैं। एलआईसी जल्द ही अपने आईपीओ की लिस्टिंग करने जा रही है। देश में बड़े स्तर पर निवेशक एसआईसी के आईपीओ का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। एलआईसी आईपीओ भारत का सबसे बड़ा आईपीओ साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीओ के जरिए कंपनी ने 6 बिलियन डॉलर्स को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है। आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी के 5 प्रतिशत स्टेक को शेयर मार्केट में लिस्ट करने की योजना बना रही है। अगर यह आईपीओ सफल साबित होता है, तो ये नवंबर में आए पेटीएम के आईपीओ को भी पीछे कर देगा।