LIC IPO: रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए आज से एलआईसी आईपीओ में बिडिंग की शुरुआत हो चुकी है। इसकी बोली 4 से लेकर 9 मई के बीच लगेगी। एलआईसी कंपनी इस आईपीओ के जरिए अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचकर 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। आईपीओ आने के बाद बड़े पैमाने पर देशभर में निवेशक इसमें इन्वेस्ट कर रहे हैं। एलआईसी की गिनती दुनिया की बड़ी बीमा कंपनियों में की जाती है। देश में ऐसे कई लोग हैं जो एलआईसी के जरिए आईपीओ में पहली बार इन्वेस्ट कर रहे हैं। अगर आप भी इस आईपीओ में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की राय को जान लेना चाहिए। ऐसे में लाभ मिलने की संभावना काफी ज्यादा हो जाएगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं विशेषज्ञ एलआईसी आईपीओ को लेकर क्या राय दे रहे हैं।