LIC IPO: लंबे समय से इंतजार किया जा रहा एलआईसी आईपीओ आज यानी 4 मई को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो चुका है। इसकी बिडिंग 4 से 9 मई के बीच होगी। निवेशक लंबे समय से इस आईपीओ को लेकर काफी उत्साहित थे। उनका ये इंतजार आज खत्म हो चुका है। देश के इतिहास में एलआईसी का आईपीओ सबसे बड़ा आईपीओ साबित होने जा रहा है। कंपनी अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी को बेचकर करीब 21 हजार करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। एलआईसी आईपीओ की शेयर प्राइस रेंज को 902 से 949 रुपये के बीच निर्धारित किया है। एलआईसी के माध्यम से देश भर में ऐसे कई लोग होंगे, जो पहली बार किसी आईपीओ में निवेश करेंगे। ऐसे में आईपीओ में निवेश करते समय कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आपके काम को आसान बनाने के लिए आज हम उस प्रोसेस को बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से एलआईसी के आईपीओ में घर बैठे अपने मोबाइल फोन के जरिए निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं -