LIC Dhan Varsha Plan: आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम धनवर्षा प्लान है। एलआईसी की इस स्कीम में आपको डेथ बेनिफिट समेत कई दूसरे फायदे मिलते हैं। इसी वजह से कई लोग इसमें निवेश करना पसंद करते हैं। पुरानी बीमा पॉलिसी होने की वजह से एलआईसी को एक भरोसेमंद निवेश के विकल्प के तौर पर देखा जाता है। इसी वजह से ज्यादातर लोग एलआईसी की विभिन्न निवेश योजनाओं में अपने पैसों को इन्वेस्ट करना बेहतर समझते हैं। एलआईसी के धन वर्षा प्लान में आप कम पैसे निवेश करके 10 गुना तक जोखिम पा सकते हैं। इसमें आप वन टाइम प्रीमियम भरकर अच्छा लाभ अर्जित कर सकते हैं। इसी वजह से कई लोग एलआईसी के धनवर्षा प्लान में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन
2 of 5
money new
- फोटो : istock
इस स्कीम के अंतर्गत आपको निवेश के लिए 2 ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप पहले ऑप्शन का चयन निवेश के लिए करते हैं। ऐसे में आपको 1.25 गुना रिटर्न मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
money new
- फोटो : istock
वहीं दूसरे ऑप्शन का चयन करने पर आपको 10 गुना तक रिस्क कवर मिलता है। अगर आपने 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम खरीदा है। वहीं अगर पॉलिसी हॉल्डर की मृत्यु हो जाती है। इस स्थिति में उसके द्वारा तय किए गए नॉमिनी को लगभग 1 करोड़ रुपये मिलते हैं।
अगर आप 35 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की मूल बीमा राशि को 15 साल के मैच्योरिटी पीरियड, ऑप्शन 2 के साथ पॉलिसी को खरीदते हैं। ऐसे में आपको एक बार में कुल 8,74,950 रुपये मिलेंगे।
दुर्भाग्यवश अगर किसी पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु 10वें वर्ष में हो जाती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 91,49,500 रुपये मिलेंगे। इसके अलावा अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु 15वें वर्ष में होती है। इस स्थिति में नॉमिनी को 93,49,500 रुपये मिलते हैं। अगर बीमाधारक परिपक्वता अवधि तक जिंदा रहता है। इस स्थिति में उसको 16 लाख रुपये मिलेंगे।