फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: योजना में रजिस्ट्रेशन से पहले जरूर जान लें ये बातें, वरना रद्द हो सकता है आपका आवेदन

Fri, 03 Feb 2023 12:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द होने के कारण क्या हैं? - फोटो : istock
Ayushman Card: राज्य सरकारें और केंद्र सरकार, ये दोनों ही हर वर्ग, ग्रामीण इलाकों, दूर-दराज इलाकों और शहरी लोगों आदि के लिए कई तरह की योजनाएं चलाते रहते हैं। यही नहीं, कई बार तो कई पुरानी योजनाओं को भी बेहतर किया जाता है। इसके पीछे हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे- आप आयुष्मान भारत योजना को ही देख लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर अपना मुफ्त में इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं, तो आपको आवेदन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। वरना आपका रजिस्ट्रेशन रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द होने के कारण क्या हैं? - फोटो : istock
आवेदन के समय इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • आप आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज की सेवा का लाभ लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको ध्यान रखना है कि पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें। अगर आप पात्र नहीं हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो जाता है। ऐसे में कभी भी गलत तरीके से आवेदन करने की न सोचें।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द होने के कारण क्या हैं? - फोटो : istock
ये लोग कर सकते हैं आवेदन, देखें लिस्ट:-
  1. अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  2. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  3. अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  4. अगर आपका मकान कच्चा है
  5. अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  6. अगर आप निराश्रित, आदिवासी या ट्रांसजेंडर आदि हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द होने के कारण क्या हैं? - फोटो : istock
नंबर 2
  • आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो ध्यान से सभी दस्तावेजों को अपने पास रख लें। आप पहले ही दस्तावेज चेक कर लें कि कहीं आपके पास कोई दस्तावेज कम तो नहीं है, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द होने के कारण क्या हैं? - फोटो : istock
नंबर 3
  • जब आप आयुष्मान योजना से जुड़ने जाते हैं, तो आपको एक फॉर्म भरना होता है। इस फॉर्म को भरते समय सावधानी बरतें। नाम, पता समेत बाकी हर एक जानकारी को ठीक-ठीक भरें, क्योंकि अगर एक भी गलती हुई तो आवेदन रद्द तक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें