फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: कहीं लैपटॉप चार्जर में न लग जाए आग? बचने के लिए इन चार बातों का जरूर रखें ध्यान

Wed, 18 Jan 2023 04:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लैपटॉप को चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
Laptop Fire Protection Tips: अगर आपको इंटरनेट का इस्तेमाल करना है, तो आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप होना जरूरी है। हालांकि, मोबाइल में भी आप इंटरनेट का लाभ उठा सकते हैं। पर कई काम ऐसे होते हैं जो सिस्टम में ही होते हैं। पर अगर आप लैपटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं और इसे चार्ज कर रहे हैं, तो आपको विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि पिछले दिनों बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। इसमें एक आईटी फर्म में काम करने वाली सुमनलता नाम की महिला लैपटॉप के चार्जर में आग लगने के कारण 100 प्रतिशत जल गई। उस वक्त लैपटॉप चार्ज हो रहा था और सुमनलता लैपटॉप पर काम भी कर रही थी। तभी चार्जर के एडप्टर में आग लगी और पूरे बिस्तर में फैल गई। तो चलिए जानते हैं कि आपको लैपटॉप चार्ज करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लैपटॉप को चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
ये हैं वो बातें, जिनका जरूर रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • लैपटॉप का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इस दौरान इसे चार्ज करने से बचें। हो सके तो पहले चार्ज कर लें और इसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। इससे चार्जर में आग लगने की संभावना को न के बराबर किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
लैपटॉप को चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
नंबर 2
  • लैपटॉप की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे आप कहीं भी ले जाकर काम कर सकते हैं। इसलिए लोग इसे ज्यादा पसंद करते हैं। पर आप जब भी लैपटॉप का इस्तेमाल करें तो चार्जर को बिस्तर पर न रखें। कई लोग लैपटॉप चार्ज करते रहते हैं और चार्जर को बिस्तर पर रख लेते हैं।

4 of 5
लैपटॉप को चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : iStock
नंबर 3
  • बेवजह लैपटॉप को चार्ज न करें। कई लोग एक बार लैपटॉप को चार्ज पर लगाते हैं, तो फिर उसे हटाते ही नहीं हैं। ऐसा न करें इससे चार्जर गर्म होकर इसमें आग तक लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लैपटॉप को चार्ज करते समय किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : iStock
नंबर 4
  • ओवर चार्जिंग से हर किसी को बचना चाहिए, क्योंकि इससे एक तो लैपटॉप की बैटरी खराब हो सकती है। जबकि दूसरा बैटरी को ज्यादा चार्ज करने से आग लगने का खतरा भी बना रहता है क्योंकि बैटरी गर्म हो जाती है। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें