Lakhpati Didi Yojana Kya Hai: केंद्र सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। इस स्कीम की शुरुआत महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में की गई है।
क्या है लखपति दीदी योजना
- लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को 5 लाख तक का ब्याजमुक्त लोन उपलब्ध कराया जा रहा है।
- इस स्कीम का लाभ लेकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं।
- इसके अलावा इसकी मदद से वे अपने छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ा सकती हैं।
- योजना का उद्देश्य महिलाओं की आय को बढ़ाना है, जिससे हर महिला लखपति दीदी बन सके।
- सरकार स्कीम के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर ब्याज सब्सिडी देती है, जिससे लाभार्थियों पर वास्तविक ब्याज का बोझ नहीं पड़ता है।