फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhpati Didi Yojana: इस स्कीम के अंतर्गत सरकार महिलाओं को दे रही है बिना ब्याज दर के पांच लाख रुपये का लोन?

Sat, 12 Oct 2024 03:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Women - फोटो : AdobeStock
Lakhpati Didi Yojana: समृद्ध और सशक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए महिलाओं और पुरुषों को एक साथ आगे आने की जरूरत है। महिला और पुरुष के समान योगदान से ही देश की अर्थव्यवस्था तेजी से विकास करेगी। इसी चीज को ध्यान में रखते हुए सरकार देश में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है।

लखपति दीदी योजना के जरिए सरकार देश की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। यह महिलाओं के लिए चलाया जा रहा एक खास तरह का स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम है। योजना के अंतर्गत सरकार देश की 3 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना चाहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Women - फोटो : AdobeStock
सरकार लखपति दीदी योजना के अंतर्गत महिलाओं को पांच लाख रुपये का लोन दे रही है। इस लोन पर महिलाओं को ब्याज नहीं देना होता है। लखपति दीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाला लोन ब्याज मुक्त होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Women - फोटो : AdobeStock
सरकार की इस योजना में 18 से लेकर 50 साल तक की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा जिन महिलाओं के परिवार में कोई सरकारी नौकरी कर रहा है उन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। 

4 of 5
Women - फोटो : AdobeStock
लखपति दीदी योजना का लाभ लेने के लिए आपको किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिला को क्षेत्रीय स्वयं सहायता समूह के कार्यालय में जाकर जरूरी दस्तावेज और अपने बिजनेस प्लान को जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Women - फोटो : AdobeStock
अगर आप लखपति दीदी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, इनकम प्रूफ, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होने चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें