Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना राज्य की लाखों महिलाओं के लिए आर्थिक स्वावलंबन का एक बड़ा जरिया बन चुकी है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि सीधे ट्रांसफर करती है। इसी कड़ी में अब तक 40 किस्तें जारी हो चुकी है, ऐसे में अब लाभार्थी 41वीं किस्त आने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
आमतौर पर सरकार हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच किस्त जारी करती है। हालांकि, किस्त मिलने में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए समय रहते अपना खाता और स्टेटस चेक कर लेना बेहद जरूरी है।