Bank Fingerprint Not Matching Solution: बैंक में पैसे निकालने या केवाईसी कराने के दौरान अक्सर लोगों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन फेल होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। मशीन पर बार-बार उंगली रखने के बावजूद फिंगरप्रिंट मैच नहीं होता और लेनदेन अटक जाता है। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं कि अचानक उनका फिंगरप्रिंट काम करना क्यों बंद कर गया।
वास्तव में, इसके पीछे केवल एक ही वजह नहीं होती, बल्कि कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े कारण हो सकते हैं। आइए इस लेख में चार मुख्य कारणों के बारे में जानते हैं जिनकी वजह से बैंक में फिंगरप्रिंट काम नहीं करता।