फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flat Buying Tips: फ्लैट या घर खरीदते समय जरूर जान लें ये चार बातें, वरना बाद की दिक्कतों से हो सकते हैं परेशान

Mon, 22 Aug 2022 09:19 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Amar Ujala
Flat Buying Tips in Hindi: हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, जिसके लिए लोग पैसे भी बचाते हैं। लेकिन आज के दौर में घर लेना कोई छोटी बात नहीं क्योंकि इसमें काफी पैसे खर्च होते हैं। ऐसे में एक साथ इतने पैसों का इंतजाम करना हर किसी से नहीं हो पाता है। इसलिए कई लोग अपने जीवन भर की जमा पूंजी लगाकर अपने सपनों का घर खरीदते हैं या फिर कई लोग लोन लेकर घर खरीदते हैं, जिसे ईएमआई के रूप में चुकाना पड़ता है। जमीनों के बढ़ते रेट और फ्लैटों की आसमान छूती कीमतों के बीच अगर आप घर या फ्लैट खरीद रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों को जानना जरूरी है। जब आप किसी प्रॉपर्टी में पैसा लगा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का पता होना जरूरी है वरना आपको बाद में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

प्रॉपर्टी की जानकारी जरूर लें
  • आप जो प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं, उसके बारे में जानकारी जरूर लें। प्रॉपर्टी कितनी पुरानी है, इसका पहला मालिक कौन है या था, प्रॉपर्टी में किसी तरह का कोई विवाद तो नहीं है आदि। ऐसा जानकर आप एक बेहतर डील कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
लोन के बारे में जानें
  • आज के समय में घर या फ्लैट खरीदते समय पूरे पैसे सबके पास हो, ऐसा थोड़ा मुश्किल होता है। इसलिए लोग लोन लेकर घर खरीदते हैं। लेकिन यहां आपको लोन के बारे में सभी जानकारी ले लेनी चाहिए। लोन कितने का है, ईएमआई क्या होगी, ब्याज दर क्या है और कोई अलग से चार्ज तो नहीं है आदि।

4 of 5
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
आसपास के बारे में जानें
  • आप जहां भी फ्लैट या घर लेने की सोच रहे हैं, वहां के बारे में जानकारी जरूर लें। आपके पड़ोसी कौन हैं और वो कैसे हैं, सोसायटी का माहौल कैसा है, वहां कैसे लोग रहते हैं, किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है आदि। इससे आपको घर लेने के बाद कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
दूरी जानना जरूरी
  • जिस जगह पर भी आप घर या फ्लैट लेने जा रहे हैं, वहां से आपके काम की दूरी, बच्चों के स्कूल-कॉलेज की दूरी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, मेट्रो, बाजार, शॉपिंग मॉल आदि की दूरी कितनी है। इस बारे में जरूरी जानकारी ले लें, ताकि आपको बाद में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें