Solar Cooking Stove Benefits: कुछ साल पहले तक खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में लोग खाना बनाने के लिए लकड़ी के चूल्हे का ही इस्तेमाल करते थे। पर अब ऐसा नहीं है क्योंकि अब रसोई गैस ने इस चूल्हे की जगह ले ली है। शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज स्थित गांवों तक में अब गैस सिलेंडर पहुंच रहा है। लकड़ी के चूल्हे के मुकाबले गैस को जलाने से लेकर खाना बनाने तक में काफी आसानी होती है। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि गैस सिलेंडर को खाली होने पर भरवाना पड़ता है। इसलिए अब गैस सिलेंडर को भरवाना नहीं पड़ेगा, क्योंकि आप इसकी जगह पर सोलर चूल्हे का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में फिर आपको गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए बिना देर किए इस सोलर चूल्हे के बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...