रसोई में रोज इस्तेमाल होने वाली कई चीजें ऐसी हैं, जिन्हें हम एक बार खरीदने के बाद महीनों तक रखे रहते हैं। चावल, आटा, मसाले से लेकर तेल और सॉस तक, ज्यादातर लोगों को इनकी पैकिंग पर लिखी तारीख याद ही नहीं रहती। कई बार सामान खराब होने के बाद भी सिर्फ इसलिए इस्तेमाल कर लिया जाता है क्योंकि देखने में वह ठीक लग रहा होता है। ऐसे में समय-समय पर किचन में रखे सामान की तारीख और उसकी हालत दोनों चेक करना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें लोग अक्सर भूल जाते हैं।
मसाले
मसाले लंबे समय तक चल सकते हैं, लेकिन समय के साथ उनका स्वाद, खुशबू और रंग कम हो सकता है। खासतौर पर पिसे हुए मसालों का पैकेट खोलने के बाद उसकी तारीख पर नजर रखें। अगर मसाले में नमी आ गई है, गांठें पड़ गई हैं या अजीब गंध आ रही है तो उसे इस्तेमाल न करना बेहतर है।