फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KVP: पोस्ट ऑफिस की शानदार निवेश योजना, इतने महीनों में डबल कर देगी आपके पैसे

Sun, 19 Jan 2025 09:28 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
Kisan Vikas Patra Yojana: बचत के पैसों को बैंक में जमा करके रखना कोई समझदारी नहीं है। आज के दौर में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है उसे दखते हुए आपको अपनी सेविंग्स को अच्छी जगहों पर निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है। सबसे खास बात यह है कि किसान विकास पत्र योजना में आपको किसी भी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होता है। यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है। वर्तमान समय में किसान विकास पत्र योजना में निवेश करने पर आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम में निवेश करके आप कितने समय में अपने पैसों को डबल कर सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
किसान विकास पत्र योजना में आप सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह से खाता खुलवा सकते हैं। ज्वाइंट अकाउंट में आप तीन लोगोंं के साथ खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : AdobeStock
अगर आप इस स्कीम में एकमुश्त 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं। वर्तमान ब्याज दर 7.5 प्रतिशत के आधार पर अगर कैलकुलेट करें तो आपके ये पैसे 115 महीनों में डबल हो जाएंगे। 115 महीनों के बाद आपको कुल 10 लाख रुपये मिलेंगे। 

4 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock
इस दौरान आपको कुल पांच लाख रुपये की ब्याज दर मिलेगी। किसान विकास पत्र योजना में मिलने वाली ब्याज दर का कैलकुलेशन कंपाउंडिंग आधार पर किया जाता है। 

Lakhpati Didi Yojana: इस स्कीम के अंतर्गत सरकार महिलाओं को दे रही है बिना ब्याज दर के पांच लाख रुपये का लोन?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kisan Vikas Patra Yojana - फोटो : Adobe Stock
किसान विकास पत्र योजना में आप 1 हजार रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस योजना में खाता खुलवाते समय नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य है। आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में विजिट करके आसानी से इस स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: किसान ध्यान दें, अभी भी आ सकती है अटकी हुई 18वीं किस्त, तुरंत करा लें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें