फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने पर पैसे हो सकते हैं डबल, जानें योजना के बारे में

Wed, 27 Dec 2023 02:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
किसान विकास पत्र स्कीम क्या है? - फोटो : istock
Post Office Scheme: लगभग हर कोई चाहता है कि वो ऐसी जगह पर अपने पैसे को निवेश करे, जहां से उसको अच्छा और सुरक्षित रिटर्न मिल सके। ऐसे में कोई अपने पैसे की एफडी यानी फिक्स डिपॉजिट करवा देता है, तो कोई अपने पैसे को किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर देता है। यही नहीं, इसके अलावा भी कई अन्य तरह की योजनाएं हैं जहां पर लोग निवेश करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इसके लिए सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती है, जहां आप निवेश कर सकते हैं। जैसे- पोस्ट ऑफिस स्कीम को ही ले लीजिए। एक ऐसी ही स्कीम है जहां पर निवेश करके आप अपने पैसे को डबल करवा सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए इस योजना के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
किसान विकास पत्र स्कीम क्या है? - फोटो : Istock
ये है स्कीम
  • दरअसल, इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र योजना है और ये पोस्ट ऑफिस में चलने वाली स्कीम है, जिसका लाभ आप भी ले सकते हैं। इसमें 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
किसान विकास पत्र स्कीम क्या है? - फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं निवेश
  • अगर आप इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो आप एक हजार रुपये से कर सकते हैं। एक हजार रुपये के साथ 100 रुपये के मल्टीपल में भी आप निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आप 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के नाम से भी केवीपी खाता खोल सकते हैं।

4 of 6
किसान विकास पत्र स्कीम क्या है? - फोटो : istock
  • वहीं, इस योजना में अधिकतम निवेश की भी कोई सीमा नहीं है। ऐसे में इसमें निवेश करना आसान है। दूसरी तरफ आप इस स्कीम में ज्वॉइंट अकाउंट खोलकर भी निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
किसान विकास पत्र स्कीम क्या है? - फोटो : istock
ये मिलता है लाभ
  • इस स्कीम में पैसा डबल होता है, जिसके लिए आपको 9 साल 7 महीने के लिए निवेश करना होगा। इसे आप ऐसे समझें कि अगर आप योजना में 115 महीने के लिए एक लाख रुपये लगाते हैं, तो फिर ये डबल हो जाते हैं यानी दो लाख रुपये। इसी तरह आप अमाउंट बढ़ाकर डबल लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसान विकास पत्र स्कीम क्या है? - फोटो : istock
  • पोस्ट ऑफिस के आधिकारिक पोर्टल पर जो जानकारी दी गई है, उसके मुताबिक इस योजना में जो राशि निवेश की जाती है उस पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग के आधार पर की जाती है। इसका मतलब ये होता है कि आपको इसमें ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें