फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: यूपीआई से करते हैं पेमेंट, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार

Fri, 07 Jun 2024 02:44 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
UPI - फोटो : FREEPIK
यूपीआई आने के बाद देश के डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव आया है। एक समय था जब देश की एक बड़ी आबादी डिजिटल पेमेंट के नाम से घबराती थी। वहीं यूपीआई आने के बाद आज के समय एक छोटे दुकानदार से लेकर बड़ी-बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां यूपीआई नेटवर्क के साथ जुड़ी हुई हैं। हर साल यूपीआई से होने वाले डिजिटल ट्रांजैक्शन नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। एक तरफ यूपीआई आने के बाद जहां लेनदेन की प्रक्रिया काफी आसान हुई है। वहीं यूपीआई फ्रॉड से जुड़े फ्रॉड के मामले भी लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं। अगर आप भी यूपीआई से लेनदेन करते हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान यूपीआई से पेमेंट करते हुए रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
UPI - फोटो : istock
कई बार जालसाज लोगों के स्मार्टफोन पर अंजान लिंक्स भेजकर उनके साथ फ्रॉड करने की कोशिश करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी किसी अंजान लिंक्स पर क्लिक करके किसी को पेमेंट न करें। ऐसा करने पर आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
विज्ञापन

3 of 5
UPI - फोटो : istock
अगर आप यूपीआई से लेनदेन करते हैं इस स्थिति में आपको फिशिंग संदेशों, ईमेल या कॉल से सावधान रहने की जरूरत है। बीते सालों में फिशिंग अटैक के माध्यम से जालसाजों ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। 

Ayushman Bharat Yojana: क्या आयुष्मान भारत कार्ड से सभी अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज? जानिए क्या है नियम

4 of 5
UPI - फोटो : Istock
आपको अपने यूपीआई एप को एप लॉक, फिंगरप्रिंट या फेसलॉक के माध्यम से लॉक करके रखना चाहिए। यह आपको एडिशनल लेयर ऑफ सिक्योरिटी प्रदान करता है।

LIC Jeevan Umang Policy: मात्र दस हजार रुपये की बचत करने के बाद पूरे जीवनभर मिलेगी पेंशन, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UPI - फोटो : istock
कई बार हम फिल्मों को डाउनलोड करने के लिए ऐसी वेबसाइटों पर विजिट करते हैं, जो कि हमें किसी दूसरी फिशिंग लिंक्स पर रिडायरेक्ट कर देती हैं। इन लिंक्स पर हमें लुभावने ऑफर्स दिखाकर पेमेंट करने के लिए कहा जाता है। यह एक तरह की फ्रॉड वेबसाइटें होती हैं। आपको यहां पर भूलकर भी नहीं विजिट करना चाहिए। 

IRCTC: बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें