फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KMY: बेटी के जन्म के समय सरकार दे रही पांच हजार रुपये, स्कीम का लाभ उठाने के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Sun, 06 Nov 2022 01:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kaushalya Matritva Yojana - फोटो : Pixabay
Kaushalya Matritva Yojana: आज के इस आधुनिक में जहां विभिन्न क्षेत्रों में कई नई खोजों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं भारत में समाज का एक बड़ा हिस्सा ऐसा भी है, जो बेटियों को लेकर नकारात्मक सोच रखता है। आज भी भ्रूण हत्या जैसी कई घटनाएं समय समय पर सामने निकलकर आती रहती हैं। समाज में भ्रूण हत्या को रोकने और बेटियों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की इस स्कीम का नाम कौशल्या मातृत्व योजना है। योजना के अंतर्गत परिवार में बेटियों के जन्म लेने पर सरकार आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के जरिए छत्तीसगढ़ सरकार लिंगानुपात में सुधार करना चाहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौशल्या मातृत्व योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Kaushalya Matritva Yojana - फोटो : Pixabay
कौशल्या मातृत्व योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार परिवार में दूसरी बेटी के होने पर पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत आपके परिवार में अगर पहली बेटी जन्म लेती है। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Kaushalya Matritva Yojana - फोटो : Istock
योजना का लाभ परिवार में दूसरी बेटी के जन्म लेने पर ही उठाया जा सकता है। कौशल्या मातृत्व योजना को खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए शुरू किया गया है।

4 of 5
Kaushalya Matritva Yojana - फोटो : Pixabay
इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य के नागरिक ही उठा सकते हैं। अगर आपके घर में दूसरी बेटी ने जन्म लिया है। इस स्थिति में इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kaushalya Matritva Yojana - फोटो : Istock
इसमें आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की जरूरत होगी। परिवार में दूसरी बेटी के जन्म के समय सरकार द्वारा मिलने वाली इस सहायता राशि से वह उसकी अच्छे से देखरेख कर सकेंगे। 

PM Kisan Yojana: जानिए कब आ सकती है खाते में 13वीं किस्त, लाभ पाने से पहले कर लें ये जरूरी काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें