फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Bank Holiday: क्या करवा चौथ पर आज बैंक बंद हैं? यहां जानें अपने शहर के बैंकों के बारे में

Fri, 10 Oct 2025 09:57 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kya Aaj Bank Band Hai: आज करवा चौथ है और अगर आपको आज किसी काम से बैंक जाना है, तो पहले एक बार ये जरूर चेक कर लें कि कहीं इस मौके पर बैंक बंद तो नहीं।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ पर बैंक बंद हैं? - फोटो : Amar Ujala
Karwa Chauth Bank Holiday 2025: भले ही आज के समय में लगभग अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन अब भी कई काम ऐसे हैं जिनके लिए ऑफलाइन की जरूरत पड़ ही जाती है। इसमें कई चीजें शामिल हैं जिनमें से एक बैंक भी है। दरअसल, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग के जरिए बैंक से जुड़े काम मोबाइल से ही हो जाते हैं। फिर भी कई बार कई कामों के लिए बैंक जाना पड़ता है।
करवा चौथ विशेष: अपने जीवन साथी का नाम जोड़ें इस सरकारी स्कीम में, हर महीने मिलते रहेंगे 5 हजार रुपये

Karwa Chauth Office Holiday: करवा चौथ पर छुट्टी लेना आपका अधिकार है? जानें क्या कहता है नियम

जैसे, किसी को कभी डीडी बनवाने के लिए तो किसी को लोन के चक्कर में बैंक जाना पड़ता है आदि। ऐसे में जरूर हो जाता है कि जब भी बैंक जाएं तो एक बार पहले ये जरूर देख लें कि कहीं आपके बैंक की ब्रांच बंद तो नहीं। जैसे, आज करवा चौथ है और अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आज बैंक बंद तो नहीं। तो चलिए जानते हैं आज बैंकों की छुट्टी है या नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या बैंक आज बंद हैं या खुले हैं?
  • आज करवा चौथ है जिसके कारण ये जानना जरूरी हो जाता है कि क्या आज बैंक बंद हैं या नहीं हैं? भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है जिसके मुताबिक, आज सिर्फ शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा देश के बाकी बैंक रोज की तरह खुलेंगे और वहां कामकाज होगा।
विज्ञापन

3 of 7
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
अक्तूबर में अभी कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
  • 5 अक्तूबर - पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि इस दिन रविवार का अवकाश रहेगा
  • 6 अक्तूबर - लक्ष्मी पूजा होगी, इसलिए अगरतला और कोलकाता के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 7 अक्तूबर - महर्षि वाल्मिकी जयन्ती/कुमार पूर्णिमा है जिसके कारण बैंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे
  • 10 अक्तूबर - करवा चौथ है, इसलिए शिमला में बैंकों की छुट्टी रहेगी

4 of 7
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 11 अक्तूबर -   महीने का दूसरा शनिवार है, जिसके कारण पूरे देश के बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 12 अक्तूबर -   रविवार का अवकाश रहेगा, इसलिए पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे 
  • 18 अक्तूबर - कटि बिहु मनाया जाएगा जिसकी वजह से गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे
  • 19 अक्तूबर - पूरे देश के बैंक रविवार के अवकाश के कारण बंद रहेंगे
विज्ञापन

5 of 7
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 20 अक्तूबर - दिवाली (दीपावली)/नरक चतुर्दशी/काली पूजा है और इस दिन अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बैंगलुरू, भोपाल, चंगीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, विजयवाड़ा और तिरुवनन्तपुरम के बैंकों में छुट्टी रहेगी
  • 21 अक्तूबर - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन)/दीपावली/गोवर्धन पूजा होगी जिसके कारण बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे
विज्ञापन

6 of 7
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 22 अक्तूबर - दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरू, देरहादून, गंगटोक, जयपुर, कानपूर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर और पटना के बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 23 अक्तूबर - भाई बिज/भाईदूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/भ्रातृद्वितीया/निंगोल चक्कौबा होने के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बैंक आज बंद हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • 25 अक्तूबर - महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए देश के सभी बैंकों का अवकाश रहेगा
  • 26 अक्तूबर - को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी
  • 27 अक्तूबर- छठ पूजा (शाम की पूजा) की वजह से कोलकाता, पटना और रांची में बैंकों की छुट्टी रहेगी और इसी तरह 28 अक्तूबर को छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे
  • 31 अक्तूबर - सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिवस के मौके पर अहमदाबाद के बैंकों की छुट्टी रहेगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें