फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पत्नी को दें ये 3 खास तोहफे, दूसरे वाले से भविष्य हो सकता है सुरक्षित

Fri, 10 Oct 2025 07:10 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2025 Investment Plans: आज हम आपको एक खास तरह के गिफ्ट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस करवाचौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को दे सकते हैं। यह गिफ्ट निकट भविष्य में सुरक्षा का आधार भी बनेगा।
विज्ञापन
1 of 5
Karwa Chauth 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock
Karwa Chauth 2025 Gift Ideas: आज यानी 10 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। यह त्योहार पति-पत्नी के अटूट रिश्ते और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। करवाचौथ के दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस त्योहार के मौके पर कई पति अपनी पत्नियों को गिफ्ट भी देते हैं। आज हम आपको एक खास तरह के गिफ्ट आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस करवाचौथ के मौके पर आप अपनी पत्नी को दे सकते हैं।

यह गिफ्ट निकट भविष्य में सुरक्षा का आधार भी बनेगा। आप इस करवाचौथ पर अपनी पत्नी के नाम पर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इससे भविष्य में आर्थिक स्थिरता आएगी। यह उपहार आपकी पत्नी की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने का काम करेगा। हम आपको कुछ खास स्कीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नी के नाम पर निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Karwa Chauth 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

पीपीएफ

आप इस करवाचौथ के अवसर पर अपनी पत्नी के नाम पर सरकार की पबल्कि प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करके आप लंबी समयावधि में अच्छे खासे पैसे जुटा सकते हैं। वर्तमान सयम में इस स्कीम में 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन

3 of 5
Karwa Chauth 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock
इस योजना में आप न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना निवेश कर सकते हैं। पीपीएफ स्कीम का मैच्योरिटी पीरियड 15 वर्षों का होता है। भारत में पबल्कि प्रोविडेंट फंड योजना काफी लोकप्रिय है। देश में कई लोग इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत

4 of 5
Karwa Chauth 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड 

आप करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नी के नाम पर म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। एसआईपी का चुनाव आपको किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर करना होगा। लॉन्ग टर्म में यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karwa Chauth 2025 Investment Tips - फोटो : AdobeStock

स्टॉक मार्केट

स्टॉक मार्केट निवेश भी बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। हालांकि, अगर आपके पास निवेश बाजार की अच्छी समझ है तो आप करवाचौथ के मौके पर अपनी पत्नी के नाम पर ऐसी कंपनी के स्टॉक खरीद सकते हैं, जिसके भविष्य में अच्छा परफॉर्म करने की संभावना है। अगर स्टॉक अच्छा परफॉर्म करता है तो उस पर बढ़िया रिटर्न मिल सकता है।

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें