फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Joker Virus Alert: फिर से एक्टिव हुआ जोकर वायरस, स्मार्टफोन यूजर्स का बैंक खाता हो सकता है खाली, जानिए बचने का तरीका

Tue, 21 Dec 2021 04:30 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जोकर वायरस से बचने के तरीके - फोटो : istock
स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ये बेहद जरूरी खबर है। आपके डिवाइस को टारगेट करने वाला खतरनाक जोकर वायरस एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। ये वायरस एंड्राइड फोन यूजर्स को खतरे में डाल सकता है और आपका बैंक अकाउंट भी खाली कर सकता है। ऐसे में आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। ये जोकर वायरस मैलवेयर को एंड्राइड ऐप्स में छिपाने के लिए जाना जाता है। इसका पता पहली बार 2017 में चला था। अब ये फिर से गूगल प्ले स्टोर पर आ गया है। कहा जा रहा है कि जोकर मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एक ऐप में पाया गया है और इसे करीब 5 लाख से अधिक बार डाउनलोड भी किया जा चुका है। यानी लाखों एंड्रॉयड यूजर्स जोकर वायरस से प्रभावित हो सकते हैं। अगर आपके पास भी एंड्रॉयड फोन है तो अपने फोन को तुरंत चेक कर लीजिए क्योंकि जोकर मैलवेयर न सिर्फ आपका डेटा खाली कर सकता है, बल्कि पैसे भी उड़ा सकता है।    
विज्ञापन

2 of 6
जोकर वायरस से बचने के तरीके - फोटो : istock
कैसे देता है धोखा?
  • ये मैलवेयर नए इमोजी के साथ आपके एसएमएस टेक्स्टिंग को और मजेदार बनाने का दावा करता है। इस नए ऐप में दिया गया फ्लीसवेयर यूजर्स को किसी पेड सर्विस पर क्लिक करने के लिए मजबूर करता है। ऐसे में यूजर्स न चाह कर भी प्रीमियम सर्विस को सब्सक्राइब कर लेते हैं और उनका अकाउंट खाली हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
जोकर वायरस से बचने के तरीके - फोटो : istock
बचने के लिए क्या करें 
  • अगर आपने भी कलर मैसेज ऐप को डाउनलोड कर रखा है तो आप इसे तुरंत अपने फोन से हटा दें।

4 of 6
जोकर वायरस से बचने के तरीके - फोटो : istock
  • ऐप हटाना ही काफी नहीं है, क्योंकि अगर इस ऐप ने आपसे सब्सक्रिप्शन सर्विस एक्टिव करवाया है तो आपको उसे भी कैंसिल करना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
जोकर वायरस से बचने के तरीके - फोटो : istock
  • इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाना होगा और मेनू में सब्क्रिप्शन के लिए आगे बढ़ना होगा। उन सभी प्रीमियम मेंबरशिप की जांच करें जिनके लिए आपने साइन अप किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जोकर वायरस से बचने के तरीके - फोटो : pixabay
  • अगर उनमें से कोई भी संदिग्ध प्रतीत होता है, तो उसे चुनें और फिर मेंबरशिप कैंसिल कर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें