फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio vs Airtel: जियो या एयरटेल, जानिए लॉन्ग वैलिडिटी के लिए किसके रिचार्ज प्लान्स हैं बेहतर?

Mon, 25 Jul 2022 02:58 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio vs Airtel Long Validity Recharge Plans - फोटो : amarujala
Jio vs Airtel: अगर आप लॉन्ग वैलिडिटी के लिए किसी अच्छे रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको जियो और एयरटेल दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों के बेहतरीन लॉन्ग वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। अक्सर ग्राहक नए सिम कार्ड को खरीदते समय विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान्स के बारे में रिसर्च करते हैं और जहां उनको अच्छे ऑफर्स मिलते हैं। उन्हीं टेलीकॉम कंपनियों की सर्विस को खरीदना वो पसंद करते हैं।

इसी कड़ी में आज हम आपको दोनों ही टेलीकॉम सर्विस कंपनियों के बेहतरीन रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। जियो और एयरटेल के इन लॉन्ग वैलिडिटी प्लान्स को लोग सबसे ज्यादा रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। इन प्लान्स में आपको ओटीटी बेनिफिट्स के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

जियो का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए रोजाना 1.5 GB डाटा मिल रहा है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। प्लान रिचार्ज कराने के बाद आपको जियो के दूसरे एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

विज्ञापन

2 of 5
Jio vs Airtel Long Validity Recharge Plans - फोटो : istock

एयरटेल का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 666 रुपये है। इसमें आपको आपको कुल 84 दिनों की वैधता के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5 GB डाटा मिलता है। प्लान को अपने फोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है।

विज्ञापन

3 of 5
Jio vs Airtel Long Validity Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। वहीं इंटरनेट उपयोग के लिए इस प्लान में आपको रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। जियो के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

4 of 5
Jio vs Airtel Long Validity Recharge Plans - फोटो : istock

एयरटेल का 2999 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस प्लान में आपको 1 साल की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए आपको रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इसमें मैसेजिंग के लिए रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio vs Airtel Long Validity Recharge Plans - फोटो : Istock
इस प्लान को मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आप फ्री हेलोट्यून के साथ विंक म्यूजिक का लुत्फ भी उठा सकेंगे। इसके अलावा आपको एयरटेल एक्सस्ट्रीम मोबाइल पैक का एक्सेस भी मिलता है। लॉन्ग वैलिडिटी के लिए एयरटेल या जियो के जो प्लान्स आपको इनमें से बेहतर लगते हैं। उनका आप रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें