फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Recharge Plans: जियो के ये डाटा एड ऑन प्लान्स हैं काफी खास, ओटीटी के साथ मिलते हैं ये बेनिफिट्स

Fri, 17 Jun 2022 05:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jio Data Addon Recharge Plans - फोटो : Jio
Jio Recharge Plans: अगर आप जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो इसी कड़ी में आज हम आपको उसके कुछ खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। ये जियो के डाटा एड ऑन्स प्लान्स हैं। आज के समय इंटरनेट हमारी खास जरूरत बन चुका है। खासकर कोरोना महामारी के बाद जॉब, एजुकेशन और बिजनेस के क्षेत्र में इसका काफी उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा हम एंटरटेनमेंट के अलावा भी कई दूसरी कामों में इंटरनेट का उपयोग करते हैं। आज कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान्स में हमको अच्छी मात्रा में डेली डाटा लिमिट ऑफर करती हैं। वहीं कई मर्तबा इंटरनेट का ज्यादा उपयोग करने पर उसकी डेली डाटा लिमिट ओवर हो जाती है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको जियो के कुछ खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Jio Data Addon Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 121 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 12GB इंटरनेट डाटा मिल रहा है। इस डाटा एडऑन रिचार्ज प्लान की कीमत 121 रुपये है। इस प्लान की वैधता आपके बेस प्लान तक रहेगी।
विज्ञापन

3 of 5
Jio Data Addon Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 151 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस रिचार्ज प्लान में कुल 8GB डाटा मिल रहा है। प्लान में आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान की वैधता आपके बेस प्लान तक रहेगी।

4 of 5
Jio Data Addon Recharge Plans - फोटो : iStock

जियो का 181 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान में इंटरनेट उपयोग के लिए आपको कुल 30GB डाटा मिल रहा है। प्लान की वैधता कुल 30 दिनों की है। इसमें आपको वॉयस कॉल और मैसेजिंग की सुविधा नहीं मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jio Data Addon Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 15 रुपये का डाटा एड ऑन प्लान

अगर इंटरनेट उपयोग करते समय आपकी डेली डाटा लिमिट ओवर हो चुकी है और आपको सीमित मात्रा में इंटरनेट की जरूरत है। ऐसे में आप जियो के इस रिचार्ज प्लान को अपने फोन में करा सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की कीमत 15 रुपये है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 1GB डाटा मिलता है। इसकी वैधता आपके एक्टिव वैलिडिटी बेस प्लान तक रहेगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें