फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Alert: आधार कार्ड के गुम या चोरी होने पर तुरंत करें ये चार काम, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Fri, 17 Jun 2022 05:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
What to Do if Aadhaar Card is Lost: आधार कार्ड के गुम या चोरी होने पर क्या करें - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
सरकारी काम के लिए, गैर-सरकारी काम के लिए, सिम कार्ड लेने के लिए, बैंक में खाता खुलावने के लिए आदि। इन जैसे कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा हर भारतीय को ये जारी किया जाता है, जिसमें एक 12 अंकों का यूनिक नंबर दिया जाता है। वहीं, कार्डधारक की इसमें डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक जानकारियां होती हैं। ऐसे में आधार कार्ड की उपयोगिता को समझा जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका आधार कार्ड गुम या चोरी हो जाए, तो फिर आप क्या करेंगे? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आधार कार्ड के चोरी या गुम होने पर आपको क्या करना चाहिए, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो क्योंकि अगर इनका कोई गलत इस्तेमाल करता है। तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
What to Do if Aadhaar Card is Lost: आधार कार्ड के गुम या चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
पुलिस के पास जाएं
  • अगर आपका आधार कार्ड चोरी या फिर गुम हो जाता है, तो ऐसे में आपको जो काम सबसे पहले करना है वो है आपको पुलिस के पास जाना है। आप सबसे पहले पुलिस स्टेशन जाएं और वहां जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन

3 of 6
What to Do if Aadhaar Card is Lost: आधार कार्ड के गुम या चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
  • आपको एफआईआर लिखवानी चाहिए, और इसकी कॉपी को अपने पास जरूर रखें। इससे होगा ये कि अगर आपके गुम हुए आधार कार्ड से कभी कुछ गलत एक्टिविटी होती है, तो आप दिक्कत में नहीं आएंगे।

4 of 6
What to Do if Aadhaar Card is Lost: आधार कार्ड के गुम या चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
कस्टमर केयर को सूचित करें
  • आधार कार्ड गुम या चोरी होने की स्थिति में आपको यूआईडीएआई के कस्टमर केयर से संपर्क करना चाहिए। उनको जानकारी दें कि आपका आधार गुम हो गया है और आप उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं, ताकि वो सुरक्षा की दृष्टि से उसे सुरक्षित कर सकें।
विज्ञापन

5 of 6
What to Do if Aadhaar Card is Lost: आधार कार्ड के गुम या चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
बैंक में जानकारी दें
  • आज के समय में आधार कार्ड कई जगहों पर लिंक होता है। जैसे- बैंक आदि। इसलिए कोशिश करें कि अपने बैंक को सूचित करें, ताकि आपको भविष्य में आर्थिक रूप से कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
What to Do if Aadhaar Card is Lost: आधार कार्ड के गुम या चोरी होने पर क्या करें - फोटो : istock
हिस्ट्री चेक करते रहें
  • आधार कार्ड के गुम होने के बाद आपको हिस्ट्री जरूर चेक करते रहना चाहिए। यहां से आप पता कर सकते हैं कि आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हो रहा है, और कौन इस पर सिम कार्ड ले रहा है। गलत एक्टिविटी होते ही यूआईडीएआई को तुरंत सूचित करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें