फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jio Data Add-on Plans: डेली डाटा लिमिट ओवर होने से हैं परेशान, तो जियो के ये प्लान्स हैं खास आपके लिए

Mon, 11 Apr 2022 12:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jio Recharge Plans - फोटो : i stock
Jio Data Add-on Plans: आज इंटरनेट हम सब के लिए जरूरी हो गया है। जॉब, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, बिजनेस आदि कई क्षेत्रों में इंटरनेट की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके बिना हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। देश में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां खास रिचार्ज प्लान्स ग्राहकों के लिए लेकर आती रहती हैं। इंटरनेट का उपयोग करते समय कई बार यूजर्स के साथ ये समस्या आती है कि उनका डेली डाटा लिमिट ओवर हो जाता है। ऐसे में उनकी इंटरनेट स्पीड काफी स्लो हो जाती है। इस कारण वो इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाते। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको जियो के खास डाटा एड ऑन रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपनी डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद जियो के इन डाटा एड ऑन प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज कराते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 15 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 1 GB डाटा मिल रहा है। इसकी वैधता आपके एक्टिव वैलिडिटी प्लान तक रहेगी। अगर आपका डेली डाटा लिमिट ओवर हो चुका है और आपको सीमित मात्रा में इंटरनेट की जरूरत है, तो जियो का ये रिचार्ज प्लान आपके लिए बेस्ट है।
विज्ञापन

3 of 6
Jio Recharge Plans - फोटो : Istock

जियो का 25 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस डाटा एड ऑन प्लान में आपको 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आप इस प्लान को 25 रुपये की कीमत पर रिचार्ज करा सकते हैं।

4 of 6
Jio Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 61 रुपये का रिचार्ज प्लान

अगर आपकी डेली डाटा लिमिट ओवर हो चुकी है और आपको इंटरनेट उपयोग के लिए ज्यादा डाटा की जरूरत है। इस स्थिति में आप जियो के इस डाटा एड ऑन रिचार्ज प्लान के साथ जा सकते हैं। इस प्लान में आपको 61 रुपये में 6 GB इंटरनेट डाटा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Jio Recharge Plans - फोटो : istock

जियो का 121 रुपये का रिचार्ज प्लान

जियो के इस प्लान की कीमत 121 रुपये है। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए 12 GB डाटा मिलेगा। इसकी वैधता आपके एक्टिव वैलिडिटी प्लान तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jio Recharge Plans - फोटो : iStock

जियो का 181 रुपये का रिचार्ज प्लान

अगर आप ज्यादा इंटरनेट का उपयोग करते हैं और आपकी डेली डाटा लिमिट अक्सर खत्म हो जाती है। इस स्थिति में जियो का ये डाटा एड ऑन प्लान आपके लिए एक बेहतर विकल्प है। इसमें आपको इंटरनेट उपयोग के लिए 30 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता कुल 30 दिनों की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें