Jio Data Add-on Plans: आज इंटरनेट हम सब के लिए जरूरी हो गया है। जॉब, एजुकेशन, एंटरटेनमेंट, बिजनेस आदि कई क्षेत्रों में इंटरनेट की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके बिना हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। देश में कई बड़ी टेलीकॉम कंपनियां खास रिचार्ज प्लान्स ग्राहकों के लिए लेकर आती रहती हैं। इंटरनेट का उपयोग करते समय कई बार यूजर्स के साथ ये समस्या आती है कि उनका डेली डाटा लिमिट ओवर हो जाता है। ऐसे में उनकी इंटरनेट स्पीड काफी स्लो हो जाती है। इस कारण वो इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पाते। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको जियो के खास डाटा एड ऑन रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपनी डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद जियो के इन डाटा एड ऑन प्लान्स को अपने फोन में रिचार्ज कराते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -