आज के समय लगभग हर एक व्यक्ति के पास स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन हमारी खास जरूरत बन चुका है। नौकरी, बिजनेस, लेनदेन, शॉपिंग, ई-लर्निंग आदि कई जरूरी कामों में स्मार्टफोन और इंटरनेट काम आ रहा है। ऐसे में यह हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। देश में करोड़ों लोग अपने स्मार्टफोन में जियो की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। विभिन्न लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जियो कई रिचार्ज प्लान्स लेकर आता रहता है। देश में कई लोग ऐसे हैं, जो लंबी समयावधि का प्लान अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं ताकि उन्हें बार बार रिचार्ज कराने की झंझटों का सामना न करना पड़े। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के एक शानदार रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश में काफी लोकप्रिय है।