Ayushman Card Eligibility Criteria: हमारे देश में कई तरह की सरकारी योजनाएं चलती हैं। इनमें कुछ में सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में आर्थिक मदद सरकार द्वारा भेज दी जाती है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी होती हैं जिनमें कोई आर्थिक मदद तो नहीं दी जाती, लेकिन कई अन्य तरह की मदद दी जाती है। इसमें सब्सिडी से लेकर अन्य लाभ शामिल हैं। जैसे, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को ले लीजिए।
इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मुफ्त इलाज का लाभ पहुंचना है। इसके लिए इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनके पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। ऐसे में क्या आपका ये आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं? अगर आपको ये जानना है तो आप ये यहां जान सकते हैं। तो चलिए पात्रता सूची के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...