Japan Internet High Speed: आज के समय में अगर हमें कुछ भी जानना है तो शायद हमें किसी से पूछने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम इसे एक क्लिक में जान सकते हैं यानी इंटरनेट की मदद से। आज के समय में इंटरनेट के जरिए लगभग सभी काम बेहद आसानी से हो जाते हैं। 2जी से होते हुए आज हम भारत में 5जी हाई स्पीड इंटरनेट का मजा ले रहे हैं।
पर क्या आप जानते हैं अब जापान ने इंटरनेट की दुनिया में एक नया हाई स्पीड रिकॉर्ड बना लिया है। दरअसल, हाल ही में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशंस टेक्नोलॉजी जो कि जापान की है के शोधकर्ताओं ने एडवांस फाइबर केबल के जरिए सबसे तेज स्पीड हासिल की है। ये स्पीड इतनी अधिक है कि एक सेकेंड में नेटफ्लिक्स की पूरी लाइब्रेरी डाउनलोड हो सकती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इंटरनेट की स्पीड के मामले में भारत कहां ठहरता है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...