Janani Suraksha Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम जननी सुरक्षा योजना है। इस योजना के जरिए सरकार गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की स्थिति में सुधार करना चाहती है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश में ऐसी महिलाओं की संख्या काफी अधिक है, जिनकी प्रसव के दौरान मृत्यु हो जाती है। ऐसे में महिलाओं की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार ने जननी सुरक्षा योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य प्रसव के दौरान महिलाओं की होने वाली मृत्यु के आंकड़ों को कम करना है। योजना के अंतर्गत प्रसव के दौरान महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जननी सुरक्षा योजना के बारे में विस्तार से -