दिल्ली सरकार ने डीजल गाड़ियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में दिल्ली सरकार ने एनजीटी यानी राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के निर्देशों पर अमल किया है। जिसके तहत 1 जनवरी, 2022 को दस साल पूरे करने वाली सभी डीजल गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। यदि आपकी डीजल गाड़ी भी दस साल पूरे कर रही है, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम आपको रजिस्ट्रेशन रद्द होन से बचने के विकल्प के बारे में बताएंगे। अगर आपकी गाड़ी भी दस साल पूरे करने जा रही है, तो सरकार इन गाड़ियों के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी करेगी। जिससे आप किसी अन्य जगह पर फिर से रजिस्ट्रेशन करा सकें। लेकिन, आगर आपकी गाड़ी को 15 साल होने जा रहे हैं तो इस स्थिति में सरकार की तरफ से कोई एनओसी नहीं दी जाएगी। इसका मतलब ऐसी गाड़ियों को कहीं भी रजिस्टर नहीं किया जाएगा। ऐसे में क्या पुरानी गाड़ियों की स्क्रैपिंग ही एकमात्र रास्ता है? जी नहीं, चलिए जानते हैं इस स्थिति में क्या करें...