Vaishno Devi Tour Package: अगर आप मां वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार पैकेज लेकर आया है। मां वैष्णो देवी मंदिर की गिनती भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में की जाती है। हर साल लाखों की संख्या में भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए आते हैं। माता वैष्णो देवी का यह लोकप्रिय मंदिर जम्मू शहर में कटरा नगर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है।
इन पहाड़ियों को त्रिकूटा के नाम से जाना जाता है। यहां माता वैष्णो देवी की स्वयंभू तीन मूर्तियां हैं। इनमें देवी काली, सरस्वती और माता लक्ष्मी पिण्डी के रूप में हैं। इन तीनों को सम्मिलित रूप से माता वैष्णो देवी कहा जाता है। अगर आप माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते हैं तो आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -