फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar: आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने के लिए बचा है केवल एक दिन, जल्द करा लें ये जरूरी काम

Fri, 13 Sep 2024 03:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा बैंक खाता खुलवाने से लेकर पेंशन योजनाएं, स्कॉलरशिप, विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी इस कार्ड की आवश्यकता होती है। आधार कार्ड में हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां दर्ज होती हैं। आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है।

यह आपकी पहचान का प्रमाण होता है। आज के समय देश की 90 फीसदी से ज्यादा आबादी के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड में अगर किसी प्रकार की कोई गलती हो जाए तो आप उसको अपडेट करा सकते हैं। वहीं अगर आपका आधार कार्ड दस साल से ज्यादा पुराना हो चुका है तो आप उसको मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
हालांकि, आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट कराने की डेडलाइन 14 सितंबर, 2024 तय की गई है। अगर आप कल यानी 14 सितंबर तक अपने आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट नहीं कराते हैं तो आपको इसके लिए फीस देनी होगी। 

IRCTC: दक्षिण एशिया के इस खूबसूरत देश की सैर करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये है किराया
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आप घर बैठे अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर नहीं जाना होगा। आप ऑनलाइन या एम आधार एप्लीकेशन की मदद से आसानी से अपने आधार कार्ड को अपडेट करा सकते हैं। 

ABY: क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर करवा सकते हैं पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज? ऐसे करें पता

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
इस प्रक्रिया में आप अपने नाम, सरनेम, पता, जन्मतिथि आदि को अपडेट कर सकते हैं। वहीं अगर आप आधार कार्ड में अपनी तस्वीर बदलवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा। 

PM Kisan Yojana: क्या किसान पति-पत्नी दोनों स्कीम में आवेदन करके ले सकते हैं 18वीं किस्त का लाभ? जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
अगर आप 14 सितंबर के बाद अपने आधार कार्ड को अपडेट कराते हैं तो इसके लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के मुताबिक आपको अपने आधार कार्ड को हर दस साल में अपडेट कराना जरूरी है। 

IRCTC: दक्षिण एशिया के इस खूबसूरत देश की सैर करा रहा आईआरसीटीसी, सिर्फ इतने रुपये है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें