फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath 2024: अगर छठ के लिए आज जा रहे हैं घर, तो ऐसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट

Mon, 04 Nov 2024 08:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कल यानी 5 नवंबर 2024 से छठ पर्व की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में कई लोग हैं जो आज भी अपने घर जाएंगे। अगर आप भी आज अपने घर जा रहे हैं तो यहां ट्रेन टिकट बुक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
छठ के लिए ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
IRCTC Train Ticket Booking Process For Chhath Puja 2024: भारत देश में समय-समय पर कई तरह के पर्व मनाए जाते हैं। कभी होली, तो कभी नवरात्रि की धूम और कभी दिवाली का पर्व देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इसी तरह देश में छठ के पर्व की भी अपनी ही अलग धूम है। छठ का पर्व कितना खास है ये इसी बात से समझा जा सकता है कि इस पर्व को मनाने वाले लोग दिवाली पर अपने घर जाएं या न जाएं, लेकिन छठ पर वे घर जरूर जाते हैं। पर इसके लिए जरूरी होता है कि उन्हें कंफर्म ट्रेन टिकट मिल जाए। जी हां, छठ के मौके पर ट्रेनों में इतनी भीड़ रहती है कि आपको ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल नजर आता है। इसलिए आप अगर आज अपने घर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने कंप्यूटर/मोबाइल से ही छठ की ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका प्रोसेस जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
छठ के लिए ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
छठ पर घर जाने के लिए ऐसे बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट:-

स्टेप 1
  • आप अगर छठ के पर्व के लिए घर जाना चाहते हैं तो अभी से ही ट्रेन टिकट बुक कर लें, वरना बाद में टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना है
  • फिर अगर आपका आईआरसीटीसी अकाउंट है तो लॉगिन पर क्लिक करें, वरना रजिस्टर पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लें
विज्ञापन

3 of 5
छठ के लिए ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब जब आप अपना अकाउंट बना चुके हैं तो आपको लॉगिन पर क्लिक करना होता है
  • इसके लिए पहले अपनी लॉगिन आईडी दर्ज करें
  • फिर अपना पासवर्ड और साथ में स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी यहां पर भर दें

4 of 5
छठ के लिए ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको पहले वो स्टेशन चुनना है जहां से आपको ट्रेन पकड़नी है
  • इसके बाद अपना गंतव्य स्टेशन चुनें यानी जहां पर आपको उतरना है
  • साथ ही आपको वो तारीख भी चुननी है जिस दिन आपको यात्रा करनी है
  • फिर आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
छठ के लिए ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर ट्रेनों की एक सूची आ जाती है
  • आपको इसमें से वो ट्रेन चुननी है जिससे आप छठ पर अपने घर जाना चाहते हैं
  • फिर आपको पैसेंजर का नाम, उम्र आदि जैसी जानकारियां भरनी हैं
  • इसके बाद ऑनलाइन मोड से पेमेंट कर दें जिसके बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें