फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Packages: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सिर्फ इतने किराये में घूम आइए भूटान की ये खूबसूरत जगहें

Wed, 22 Oct 2025 06:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बिना किसी झंझट के आरामदायक और व्यवस्थित ढंग से भूटान घूमने जाना चाहते हैं तो इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी डिटेल्स के बारे -
विज्ञापन
1 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ पल सुकून से बीताने के लिए किसी जगह आप घूमने जाना चाहते हैं तो हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आईआरसीटीसी ऐसी जगह घुमाने जा रहा है, जहां आपको प्राकृतिक खूबसूरती, आध्यात्मिक शांति और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। आईआरसीटीसी ने भूटान घुमाने के लिए एक शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। भूटान एक शांत और बेहद ही खूबसूरत देश है। यह देश अपनी खुशहाल जीवनशैली, साफ सुथरे वातावरण के लिए जाना जाता है। अगर आप बिना किसी झंझट के आरामदायक और व्यवस्थित ढंग से भूटान घूमने जाना चाहते हैं तो इस पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज से जुड़ी डिटेल्स के बारे -
विज्ञापन

2 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम ब्लिसफुल भूटान है। ब्लिसफुल भूटान टूर पैकेज में आपको कुल 6 रातों और 7 दिनों तक घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर का पैकेज कोड WBO024B है। इस टूर पैकेज में आपको कई सुविधाएं भी मिल रही हैं। 

PM Kisan Yojana: क्या इस महीने के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट
विज्ञापन

3 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज की शुरुआत 28 अक्तूबर, 2025 को इंदौर से हो रही है। टूर पैकेज में आपको पारो, थिम्फू और पुनाखा घुमाया जाएगा। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपकी यात्रा एरोप्लेन से कराई जाएगी। वहीं अन्य जगहों पर घुमाने के लिए कैब की व्यवस्था की गई है। 

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

4 of 5
आईआरसीटीसी लाया है बेहद कम बजट में शानदार टूर पैकेज - फोटो : Adobe Stock
इस टूर पैकेज में यात्रियों को गाइड और इंश्योरेंस की सुविधा मिल रही है। यात्रा करते समय आपको किन्हीं दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आईआरसीटीसी ने स्टे के लिए होटल और खाने पीने की व्यवस्था पहले कर रखी है। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rupees new - फोटो : Adobe Stock
अगर आप इस टूर पैकेज के अंतर्गत अकेले यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, ऐसे में आपको प्रति व्यक्ति 91,800 रुपये किराये के रूप में खर्च करने होंगे। अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, ऐसे में प्रति व्यक्ति किराया 89,000 रुपये है। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति किराया 88,700 रुपये है।

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें