IRCTC Tour Package: अगर आप राजस्थान घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको अजमेर, बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर घूमने का मौका मिल रहा है। इन जगहों पर आपको कई ऐतिहासिक स्थान देखने को मिलेंगे। इसी वजह से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। जैसलमेर चमकदार शाही शहरों से थोड़ी दूरी पर स्थित है। इसे थार रेगिस्तान के प्रवेश द्वार के रूप में भी जाना जाता है। इसी वजह से इस जगह की गिनती भारत के लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में की जाती है। ऐसे में अगर आप भी इन खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहते हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से -