फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Mudra Yojana: बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार दे रही है बिना गारंटी 10 लाख रुपये तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ

Tue, 11 Oct 2022 01:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
PM Mudra Yojana - फोटो : Istock
PM Mudra Yojana: योजनाबद्ध ढंग से शुरू किए गए बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं दूसरी तरफ देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी अधिक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने नए बिजनेस को शुरू नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री मुद्रा योजना है। मुद्रा योजना के अंतर्गत लोगों को नया व्यापार शुरू करने के लिए बिना गारंटी दस लाख रुपये तक का लोन दिया जा रहा है। भारत सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की थी। केंद्र सरकार की ये योजना सीधे तौर पर उन लोगों को लाभान्वित करेगी, जो संसाधनों के अभाव में अपना नया व्यापार शुरू नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
PM Mudra Yojana - फोटो : iStock
मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन लेने पर आपसे किसी भी प्रकार के प्रोसेसिंग चार्ज को नहीं लिया जाता है। योजना के तहत लाभार्थी को एक मुद्रा कार्ड मिलता है। मुद्रा कार्ड का उपयोग डेबिट कार्ड की तरह ही किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
PM Mudra Yojana - फोटो : iStock
इस कार्ड की सहायता से आप अपने व्यापार से जुडे़ खर्चों के लिए पैसे ले सकते हैं। इस योजना के जरिए सरकार देश में स्वरोजगार और स्टार्टअप कल्चर को प्रोत्साहित करना चाहती है। 

ABY: आयुष्मान भारत योजना में किया है आवेदन, तो इलाज कराते समय ऐसे करें स्कीम को क्लेम

4 of 6
PM Mudra Yojana - फोटो : iStock
इस योजना के अंतर्गत कोई व्यक्ति अगर किसी छोटे व्यवसाय की शुरुआत करने की योजना बना रहा है। ऐसे में उसको मुद्रा योजना के अंतर्गत 50 हजार रुपये से लेकर दस लाख रुपये तक का लोन मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
PM Mudra Yojana - फोटो : istock
मुद्रा योजना के अंतर्गत लोन की सुविधा केवल नॉन कॉपरेट और गैर कृषि कार्यों के लिए ही दी जाती है। इसके अलावा जो लोग डिफॉल्टर हैं, उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
PM Mudra Yojana - फोटो : istock
ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बिजनेस पता, स्थापना का प्रमाण, पिछले तीन सालों की बैलेंस शीट, इनकम टैक्स रिटर्न, सेल्फ टैक्स रिटर्न और पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है। आप मुद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mudra.org.in/ पर विजिट करके आसानी से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें