फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी फ्लाइट से करा रहा है थाईलैंड की यात्रा, जानिए कितना है किराया

Sat, 08 Oct 2022 03:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
IRCTC Tour Package Thailand - फोटो : Istock
IRCTC Tour Package Thailand 2022: इन दिनों यात्रियों को घुमाने के लिए आईआरसीटीसी कई शानदार टूर पैकेज लेकर आ रहा है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी एक इंटरनेशनल टूर पैकेज यात्रियों के लिए लाया है। इसके अंतर्गत आपको थाईलैंड घूमने का मौका मिल रहा है। थाईलैंड एक बेहद ही खूबसूरत देश है। यहां आपको बैंकॉक और पटाया जैसी कई सुंदर जगहें देखने को मिलेंगी। इसी वजह से हर साल दुनिया भर से लाखों की संख्या में पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी थाईलैंड में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे में आपको आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को मिस नहीं करना चाहिए। देश भर में कई लोग आईआरसीटीसी के इस थाईलैंड टूर पैकेज की बुकिंग करा रहे हैं। आईआरसीटीसी का ये एक फ्लाइट टूर पैकेज है। इसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिल रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
IRCTC Tour Package Thailand - फोटो : Istock
आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज कुल 5 रात और 6 दिनों का है। इस पैकेज की शुरुआत 9 नवंबर, 2022 को कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हो रही है। इसके बाद आपको सीधे फ्लाइट के जरिए बैंकॉक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
IRCTC Tour Package Thailand - फोटो : Istock
इसके बाद आपको थाईलैंड में बैंकॉक और पटाया की प्रमुख जगहों पर घुमाया जाएगा। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको यात्रा के दौरान खाने पीने की चिंता नहीं करनी है। आईआरसीटीसी द्वारा आपके खाने पीने से लेकर ठहरने की पूरी व्यवस्था की जाएगी। 

4 of 5
IRCTC Tour Package Thailand - फोटो : Istock
इसके अलावा दूसरी जगहों पर घुमाने के लिए आपको कैब की सुविधा भी मिल रही है। थाईलैंड की इस यात्रा में आपको इंश्योरेंस की सुविधा भी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
IRCTC Tour Package Thailand - फोटो : Istock
वहीं बात अगर किराये की करें, तो अगर आप अकेले यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको 49,500 रुपये खर्च करने होंगे। इसके अलावा अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करने जा रहे हैं। ऐसे में आपका प्रति व्यक्ति किराया 42,000 रुपये होगा। वहीं तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 42,000 रुपये का भुगतान आपको करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें